गोड्डा : विस क्षेत्र के रूपुचक मुसहरी टोला की कुछ महिलाएं गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बरामदे पर शनिवार दोपहर आराम कर रही थी. विधानसभा उपचुनाव में किन प्रमुख मुद्दों पर वे जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछेंगी पर महिलाओं ने बताया कि मुसहरी टोला के लाभुकों को दो माह से अनाज नहीं मिला है.
वोट देकर क्या करेंगे ? 60 वर्षीय बुइंया देवी, मीना देवी व 70 वर्षीय मोसमात दुलारी को किसी तरह की सरकारी लाभ तो दूर की बात है. वृद्धा पेंशन तक नहीं मिलती है. उसी गांव की मोसमात गुलाबी ने बताया कि चुनाव के समय नेता सब गोल-मटोल बात कर हमारा वोट ले लेते हैं. उसके बाद कोई गांव की ओर नहीं आता है. हमारी समस्या हमारे पास ही रह जाती है.
