गोड्डा/महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक के समीप गुरुवार की सुबह बाराती वाहन पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में नागेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य पांच लोग घायल हो गये. घायलों में सुदर्शन सिंह, श्याम सिंह, परमानंद गुप्ता, दिनेश वर्णवाल व चालक प्रह्लाद कुमार है. सभी मेहरमा के बुधासन से वापस ककना लौट रहे थे. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया.
महगामा में बारात गाड़ी पेड़ से टकरायी, एक मरा पांच घायल
गोड्डा/महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक के समीप गुरुवार की सुबह बाराती वाहन पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में नागेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य पांच लोग घायल हो गये. घायलों में सुदर्शन सिंह, श्याम सिंह, परमानंद गुप्ता, दिनेश वर्णवाल व चालक प्रह्लाद कुमार है. सभी मेहरमा के […]

अनियंत्रित होकर टकरायी मारुति : मेहरमा के बुधासन गांव से बरात लेकर मारुति ककना लौट रही थी. गति तेज होने से अनियंत्रित होकर मारुति पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति के परखच्चे उड़ गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति काफी तेज गति में थी. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने से लगता है कि इस घटना में किस के बचने की उम्मीद नहीं थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ककना गांव गयी थी बरात: बारात ककना से बुधासन गयी थी. बमशंकर सिंह के पुत्र सितेश सिंह की शादी थी.
महगामा में बारात गाड़ी…
मारुति वाहन में पांच लोग सवार थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद बराती पुन: ककना लौट रही थी. इस दौरान यह हासदा हो गया. इस घटना से गांव में मातम का माहौल है.