मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय पंचायत के हरिपुर गांव के पास ट्रक व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में आदित्य कुमार रमानी घायल हो गया. जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी निवासी आदित्य कुमार रमानी देवघर से नयी गाड़ी लेकर बाराहाट जा रहा था. इसी दौरान हरिपुर गांव के पास ट्रक व मोटरसाइिकल की टक्कर हो गयी.
इस घटना में आदित्य घायल हो गया. उसे स्थानीय ग्रामीणों ने मेहरमा सीएचसी में भरती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे देवघर रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को जब्त कर थाना लगा गया है. धक्का मार कर ट्रक चालक फरार हो गया. ट्रक जल्द पकड़ लिया जायेगा.
