हक के लिए मजदूर हों एकजुट

मजदूर िदवस. एटक नेताओं ने क्षेत्र में निकाली जागरूकता रैली, किया आह्वान विश्व मजदूर दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम का आयोजन िकया गया. वहीं विभिन्न संगठनों जागरूकता रैली निकाल कर मजदूरों को अधिकार पाने के िलए एकजुट होने का आह्वान किया. साथ ही मजदूरों को जागरूक करने का काम भी किया गया. बोआरीजोर : […]

मजदूर िदवस. एटक नेताओं ने क्षेत्र में निकाली जागरूकता रैली, किया आह्वान

विश्व मजदूर दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम का आयोजन िकया गया. वहीं विभिन्न संगठनों जागरूकता रैली निकाल कर मजदूरों को अधिकार पाने के िलए एकजुट होने का आह्वान किया. साथ ही मजदूरों को जागरूक करने का काम भी किया गया.
बोआरीजोर : रविवार को मजदूर दिवस पर एटक नेताओं ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली. रैली एटक कार्यालय से निकाल कर ललमटिया सिदो कान्हू चौक होकर ललमटिया काली मंदिर तक पहुंची.
इस दौरान एटक नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. एटक नेता सह जिप सदस्य रामजी साह ने रैली की अगुआई की. जिप सदस्य श्री साह ने कहा कि पूरे विश्व में आज के दिन मजदूर दिवस मनाया जाता है. अपने हक के लिए अब मजदूरों को एकजुट होना होगा. आज के दिन ही मजदूरों ने अपना अधिकार प्राप्त किया था.
इसलिए मजदूरों को चाहिए कि वह किसी से शोषित न हों और अपने अधिकार के प्रति सजग रहें. इस दौरान राम स्वरूप, गुरु प्रसाद हाजरा, तालामय सोरेन, सुमित्रा देवी, मंगली पहाड़िन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >