निबंधित मजदूरों के बीच बांटा उपकरण
महगामा : महगामा में श्रम विभाग की ओर से मजदूर दिवस पर श्रमिक सम्मान दिवस का आयेाजन किया गया. इसका उदघाटन विधायक अशेाक भगत व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलि कर किया. इस अवसर पर आये निबंधित मजदूरों के बीच विधायक ने उपकरण बांटा.
विधायक द्वारा सिलाई मशीन, औजार किट, बिजली के उपकरण सहित अन्य समान दिये. महगामा अनुमंडल के तीन मजदूर सनौति मुर्मू, नंद किशोर सिंह, सुबोध पंडित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के मजदूरों को कुशल बनाना चाहते हैं. मजदूरों के परिवार के जीविकोपार्जन के लिए गांव के मजदूर प्रयास करें. सरकार हरसंभव मदद करेगी.
बताया कि मजदूरों के अधिकार के प्रति जागरूक होना हेागा. मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री रघुवर सरकार मेें मजदूरों का निबंधन आनलाइन होगा. मो किरमान अंसारी के मंच संचालन में मौके पर जिप सदस्य सुरेंद्र मोहन केशरी, श्रम व प्रवर्त्तन पदाधिकारी निरंजन सिंहा, प्रमुख मो युनूस, बीडीओ उदय कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद सोरेन, आशुतोष चक्रवर्ती, विजय शर्मा आदि थे.
