अविनाश व कंचन के वादों की सुनवाई 22 को

गोड्डा : महिला कोषांग की बैठक सदस्य मुजीव आलम की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के असनबनी नीचे टोला की आशमा खातून ने आवेदन देकर प्रताड़ना के मामले को रखा. आवेदन में बताया कि उसकी शादी ठाकुरगंगटी के नसरूद्दीन साईं से हुई है. वह उसके साथ मारपीट करता है. उसने न्याय की […]

गोड्डा : महिला कोषांग की बैठक सदस्य मुजीव आलम की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के असनबनी नीचे टोला की आशमा खातून ने आवेदन देकर प्रताड़ना के मामले को रखा. आवेदन में बताया कि उसकी शादी ठाकुरगंगटी के नसरूद्दीन साईं से हुई है. वह उसके साथ मारपीट करता है. उसने न्याय की गुहार लगायी है. सदस्यों ने बताया कि अगले रविवार को दोनों के मामले पर सुनवाई होगी. वहीं सदस्यों ने बताया कि देवदांड़ थाना के बेलबथान गांव की रहने वाली कंचन देवी की तबीयत खराब होने के कारण वह उपस्थिति नहीं हो पायी है.

कंचन देवी व जिला स्कूल रोड दुमका के रहने वाले अविनाश मोदी के वादों की सुनवाई 22 मई को होगी. इस दिन दोनों पक्षों को कोषांग में हाजिर होने को कहा गया है. वहीं एक अन्य मामले में गंगटा गुरुनगर के रहने वाले कुंदन कुमार व अांबेडकर नगर की कविता देवी ने खैरियत रिपोर्ट कोषांग को दिया. इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी मोनालिसा केरकट्टा, महिला एएसआइ एसएम सोय, कोषांग सदस्य मो जियाउद्दीन, मो सज्जाद अंसारी, गुलशन आरा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >