दुर्घटना . धरमपुर के पास ट्रक की चपेट में आया युवक
मौके विरोध में ग्रामीणों ने ट्रक चालक व खलासी की कर दी पिटाई
लिट्टीपाड़ा : गोड्डा-पाकुड़ मुख्य पथ पर धरमपुर डाक बंगला के समीप सोमवार को सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति पाकुड़ निवासी मनोज कुमार साह की मौत मौके पर ही गयी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने ट्रक चालक व खलासी को पकड़ कर जम कर धुनाई कर दी. बाद में ग्रामीणों ने दोनों को सड़क किनारे स्थित पेड़ से बांध कर घंटों रखा. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने धरमपुर डाकबंगला के समीप उपरोक्त पथ को मृतक के शव को रख कर मुआवजे की मांग करते हुए जाम कर दिया.
जानकारी के मुताबिक एलपी ट्रक (संख्या रेएच 17 जी 7824) गोड्डा से पाकुड़ की ओर काफी तेज गति से आ रहा था. उसी समय सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मनोज साह काफी समय से धरमपुर स्थित अपने ससुराल में रह रहा था. इधर पुलिस ने घटना स्थल से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया .वहीं पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी. मौके पर पकड़ाये ट्रक चालक नवाजुल शेख व सह चालक दुलाल मंडल को पुलिस ने थाना कांड संख्या 25/16 मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है.
