वांरटी गया जेल गोड्डा आसपास

अडाणी ग्रुप का विरोध करने वाले रैयत नहीं बैठक . जमीन देने के पक्ष में मोतिया-डुमरिया के रैयत, कहा : कल सोमवार को मोतिया के ग्रामीणों ने कहा था कि अडाणी को पावर प्लांट लगाने के लिए जमीन नहीं दिया जायेगा. लेकिन आज मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने इसके पक्ष में आवाज बुलंद की है. […]

अडाणी ग्रुप का विरोध करने वाले रैयत नहीं

बैठक . जमीन देने के पक्ष में मोतिया-डुमरिया के रैयत, कहा :
कल सोमवार को मोतिया के ग्रामीणों ने कहा था कि अडाणी को पावर प्लांट लगाने के लिए जमीन नहीं दिया जायेगा. लेकिन आज मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने इसके पक्ष में आवाज बुलंद की है.
गोड्डा : अडाणी ग्रुप को पावर प्लांट लगाने के लिए जमीन देने के मामले में मोतिया-डुमरिया के रैयतों ने एक बार फिर से कहा है कि वे इसके पक्ष में हैं. इस बाबत मंगलवार को एक बैठक की गयी. जिसमें दर्जनों किसान उपस्थित थे. कहा गया कि अडाणी ग्रुप यदि जमीन लेना चाहती है तो यहां के रैयत उन्हें जमीन देने के लिए तैयार है. विकास को ध्यान में रख कर रैयतों का फैसला कंपनी के साथ है.
डुमरिया में रैयतों ने की बैठक
पावर प्लांट के पक्ष में ग्रामीण
बैठक की अध्यक्षता डुमरिया गांव
के राम किंकर झा कर रहे थे. कहा कि अडाणी ग्रुप का विरोध करने वाले स्थानीय रैयत नहीं हैं. जिस रैयत की जमीन ग्रुप लेगी वो विराेध नहीं कर रहे हैं. यहां के रैयत अडाणी ग्रुप का स्वागत करेंगे. बैठक में सुनील चंद्र झा, विनोद चंद्र झा, निशिकांत मिश्र, अनिल चंद्र झा, राम शंकर मिश्र, कुशवेश्वर झा, रामकिंकर झा, सीताराम झा, सरोज कुमार झा, ठाकुर कुमार झा, शेखर मंडल आदि के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >