राजद से संजय यादव ने िकया नामांकन

गोड्डा विधानसभा उपचुनाव. दूसरे दिन दो परचा दाखिल गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को दो लोगों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. राजद प्रत्याशी के रूप में संजय प्रसाद यादव तथा निर्दलीय के रूप में गिरिडीह के सरिया निवासी जयप्रकाश प्रसाद ने नामांकन किया. श्री यादव ने दिन के […]

गोड्डा विधानसभा उपचुनाव. दूसरे दिन दो परचा दाखिल

गोड्डा : गोड्डा विधानसभा उपचुनाव में नामांकन के दूसरे दिन सोमवार को दो लोगों ने नामांकन का परचा दाखिल किया. राजद प्रत्याशी के रूप में संजय प्रसाद यादव तथा निर्दलीय के रूप में गिरिडीह के सरिया निवासी जयप्रकाश प्रसाद ने नामांकन किया. श्री यादव ने दिन के ठीक साढ़े 12 बजे दो सेटों में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा के समक्ष परचा दाखिल किया.
श्री यादव के साथ उनके प्रस्तावक में महेंद्र यादव व सुबोध कुमार पंजियारा सहित पिता चंद्रशेखर प्रसाद यादव एसडीओ कार्यालय में उपस्थित थे. नामांकन के बाद संजय प्रसाद यादव ने कहा कि गोड्डा से हर हाल में भाजपा को हराने के लिये कमर कस लिया हूं. उनके विधायक रहते भाजपा कहीं नहीं था, अब एक बार फिर सांप्रदायिक ताकतों को बाहर करने का समय आ गया है. कार्यकर्ता पूरे तेवर के साथ जुट जायें.
पेज छह भी देखें
राजद से संजय यादव…
विपक्ष ने किया एकता का प्रदर्शन : संजय यादव के नामांकन में राजद व झाविमो गंठबंधन के नेताओं ने एकता का प्रदर्शन किया. नामांकन के बाद एसडीओ कार्यालय के बाहर एक सभा को संबोधित किया. इस दाैरान संजय यादव के साथ राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, उपाध्यक्ष अताउर रहमान सिद्धिकी,
सांसद बिहार बांका जयप्रकाश यादव, गंठबंधन में शामिल जेवीएम के प्रधान महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, कुंदन ठाकुर एवं राजद पूर्व विधायक सुरेश पासवान, अन्नपूर्णा देवी, बिहार एमएलसी मनोज कुमार यादव, प्रदेश महिला मोरचा अध्यक्ष पूनम झा गुड्डी, प्रदेश सचिव गोपाल सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >