नीली बत्ती लगा घूमेंगे जिले के पदाधिकारी

गोड्डा : जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी अब लाल बत्ती की जगह नीली बत्ती लगा कर घूमेंगे. परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में लाल बत्ती की जगह नीली बत्ती लगाये जाने का निर्देश दिया गया था. गुरुवार को डीसी अरविंद कुमार ने ही अपनी गाड़ी में लाल बत्ती की जगह नीली बत्ती की शुरुआत कर दी है. […]

गोड्डा : जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी अब लाल बत्ती की जगह नीली बत्ती लगा कर घूमेंगे. परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में लाल बत्ती की जगह नीली बत्ती लगाये जाने का निर्देश दिया गया था. गुरुवार को डीसी अरविंद कुमार ने ही अपनी गाड़ी में लाल बत्ती की जगह नीली बत्ती की शुरुआत कर दी है. उपायुक्त के अलावा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को नीली बत्ती लगाये जाने का निर्देश दिया गया है. डीसी द्वारा नीली बत्ती का प्रयोग किये जाने के बाद अब एसपी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी नीली बत्ती का प्रयोग करेंगे. मालूम हो कि अन्य जिलों में पूर्व से ही इस निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >