अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशानी

गोड्डा : शहरी क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग के मनमानी के कारण उपभोक्ताओं में काफी रोष है. दिन में बिजली गुल रहने से हाथ पंखा के सहारे लोग दिन काट रहे हैं. शाम के समय पावर कट कर छात्रों को पढ़ाई करने के अलावा महिलाओं […]

गोड्डा : शहरी क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग के मनमानी के कारण उपभोक्ताओं में काफी रोष है. दिन में बिजली गुल रहने से हाथ पंखा के सहारे लोग दिन काट रहे हैं. शाम के समय पावर कट कर छात्रों को पढ़ाई करने के अलावा महिलाओं को खाना बनाने में परेशानी होती है. रात में भी बिजली काटने से लोगों को गरमी से परेशानी होती है. स्थानीय लोगों ने विभाग से नियमित आपूर्ति की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >