तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के पहुंचा पार

गोड्डा : जिले में गरमी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. मंगलवार को दिन भर चली गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित रहा. सुबह के 10:00 बजे के बाद से ही लोगों को गरमी महसूस हो रही थी. मंगलवार का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के पार हो […]

गोड्डा : जिले में गरमी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. मंगलवार को दिन भर चली गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित रहा. सुबह के 10:00 बजे के बाद से ही लोगों को गरमी महसूस हो रही थी.

मंगलवार का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया. गरमी से ज्यादा लोग दिन भर लू लगने से परेशान रहे. गरम हवा के कारण सड़कों पर पैदल चलना ंमुहाल हो गया है. वहीं बाइक सवारों को भी चेहरा ढक कर निकलते देखा गया. लू से बचने के लिए लोगों ने चेहरे पर मास्क का भी प्रयोग किया जा रहा है. अप्रैल माह में की गरमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.
जबकि अभी मई व जून का माह का आना बाकी है. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल जिले में गरमी का हाल यह ही रहेगा तथा आनेवाले दिनों में और भी बढ़ने के आसार है. दोपहर में सड़कों पर निकलना तो और भी मुश्किल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >