नये जिला शिक्षा अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

कहा, जिले के स्कूलों में एमडीएम व्यवस्था करेंगे दुरुस्त कस्तूरबा विद्यालय में आने-जानेवाली की सूची होगी अपडेट गोड्डा : सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यालय में नये डीएसइ अशोक कुमार झा ने सोमवार को कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया गया है. हालांकि दो दिन पूर्व शनिवार को ही डीएसइ श्री झा द्वारा कार्यालय में अपना योगदान […]

कहा, जिले के स्कूलों में एमडीएम व्यवस्था करेंगे दुरुस्त

कस्तूरबा विद्यालय में आने-जानेवाली की सूची होगी अपडेट
गोड्डा : सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यालय में नये डीएसइ अशोक कुमार झा ने सोमवार को कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया गया है. हालांकि दो दिन पूर्व शनिवार को ही डीएसइ श्री झा द्वारा कार्यालय में अपना योगदान दे दिया गया था. प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बातचीत के दौरान डीएसइ ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में एमडीएम की व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने का काम किया जायेगा.
विद्यालय में नामांकन के साथ बच्चों के ठहराव के दिशा में कार्य होना है. इसके लिए विद्यालय चलें, चलायें अभियान के तहत बच्चों का नामांकन लेने के बाद विद्यालय में बच्चों का ठहराव कराने के दिशा में कार्य होगा. श्री झा ने कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था को बेहतर करने की बातों पर बल देते हुए कहा कि जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में हर आनेजाने वालों की सूची अपडेट रहेगी. हालांकि यह व्यवस्था पहले से भी है. रजिस्टर में अंकित किया जाता है,
लेकिन अब इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी. रजिस्टर में पूरी तरह से विद्यालय में प्रवेश पानेवाले लोगों व अभिभावकों का आने-जाने का समय अंकित होगा. इस दौरान गोड्डा पूर्वी क्षेत्र की बीइइओ जया देवी, बालिका शिक्षा प्रभारी कोमशीला हेंब्रम उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >