विभूति मंच ने की घटना की निंदा

गोड्डा : महिला चिकित्सक डा किरण जायसवाल के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा विभूति मंच के अध्यक्ष डा जी अलि ने की है. उन्होंने बताया कि मामला चाहे जो हो एक महिला चिकित्सक के साथ मारपीट नहीं की जानी चाहिए थी. यदि महिला चिकित्सक के साथ नाराजगी अथवा शिकायत थी तो इसके लिए […]

गोड्डा : महिला चिकित्सक डा किरण जायसवाल के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा विभूति मंच के अध्यक्ष डा जी अलि ने की है. उन्होंने बताया कि मामला चाहे जो हो एक महिला चिकित्सक के साथ मारपीट नहीं की जानी चाहिए थी. यदि महिला चिकित्सक के साथ नाराजगी अथवा शिकायत थी तो इसके लिए कानून व पुलिस है. सबों को दायरे में रहने की आवश्यकता है. निजी क्लिनिक में प्रवेश कर मारपीट की गयी तथा सामानों को तितर-बितर किया गया. वह अशोभनीय है.इसकी जांच कर दोषी को सजा मिलनी चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >