गोड्डा नगर : पथरगामा प्रखंड के रजौन क्षेत्र के बहुरना गांव के समीप बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंडके रामपुर से बिरनियां गांव जाने के क्रम में बहुरना गांव के समीप सड़क के गड्ढा में बाइक चली जाने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बाइक पर सवार धर्मेंद्र कुमार (35 वर्ष), मनीष कुमार (18 वर्ष), बाबूलाल पंजियारा (22 वर्ष) घायल हो गये.
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉ डीके चौधरी ने घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद धर्मेंद्र कुमार व मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. सभी घायलों को सिर, हाथ, पैर व बदन में अत्यधिक चोट आयी है. डॉ चौधरी ने बताया कि धर्मेंद्र व मनीष को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है.
