एनएच 133 पर महगामा थाना क्षेत्र में नुनाजोर चौक के पास हादसा प्रतिनिधि, गोड्डा एनएच 133 पर महगामा थाना क्षेत्र के नुनाजोर चौक के पास शुक्रवार अहले सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई. यहां अनियंत्रित डीजे लदे वाहन और ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क पर पलट गयी, जबकि डीजे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा. हादसे में ऑटो में सवार महिला यात्री गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गयी. वहीं डीजे वाहन चालक के सिर में गहरी चोट लगी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेफरल अस्पताल, महगामा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही महगामा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों की पहचान करने का प्रयास जारी है. सुबह के समय हुई घटना से क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
हादसा : डीजे वाहन व ऑटो में जोरदार टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी.
