दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह के जज्बे को सलाम, मुंह से लिखकर बने जिला टॉपर

Godda News: गोड्डा में मुंह से लिखकर 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले दिव्यांग छात्र मो. फैजानुल्लाह ने जिला और स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनकी मेहनत, होम-बेस्ड एजुकेशन और परिवार-शिक्षकों के सहयोग ने इस सफलता को संभव बनाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह

गोड्डा से नीरव की रिपोर्ट

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के जिला मुख्यालय शिवाजी नगर के निवासी मो. फैजानुल्लाह, जो जन्म से शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है. 

बने जिला टॉपर

मो. फैजानुल्लाह ने कुल 500 अंकों में 469 अंक प्राप्त कर दिव्यांग वर्ग में जिला टॉपर बनने के साथ-साथ अपने स्कूल यूपीजी गवर्नमेंट हाई स्कूल, शिवाजी नगर का भी स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. 

मुंह से लिखकर परीक्षा की तैयारी

मो. फैजानुल्लाह हाथों से लिखने में असमर्थ हैं और उन्होंने मुंह से लिखकर परीक्षा की तैयारी की. कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास, मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता दिव्यांग बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है. 

हर विषय में शानदार प्रदर्शन 

मो. फैजानुल्लाह को होम-बेस्ड एजुकेशन के तहत पढ़ाई दी जाती थी, जिसमें शिक्षक उनके घर जाकर नियमित पढ़ाई कराते थे. इस व्यवस्था ने उनकी शिक्षा को निर्बाध जारी रखने में मदद की. मो फैजानुल्लाह को उर्दू में 96 अंक, हिंदी में 90 अंक, गणित में 98 अंक, विज्ञान में 93 अंक, सामाजिक विज्ञान में 92 अंक, अंग्रेजी में 84 अंक मिले, सभी सब्जेक्ट में उन्होंने A ग्रेड हासिल किया. 

परिवार और शिक्षक का अहम योगदान

फैजानुल्लाह की सफलता में उनके माता-पिता मो. अनवर आलम और नजीमा का मार्गदर्शन और समर्थन अहम रहा. साथ ही रिसोर्स शिक्षक जीतेन्द्र कुमार भगत ने नियमित घर जाकर पढ़ाकर उनकी शिक्षा की मजबूत नींव रखी. 

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >