महगामा : महगामा में मंगलवार को एक सवारी से भरी ऑटो पलट गयी. जिसमे चार सवारी बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार चार स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी कर आॅटो से अपने घर लौट रही थी. ऑटो महगामा पेट्रोल पंप के पास पलट गयी. बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ.आॅटो पर सवार एएनएम रंजीता कुमारी, श्वेतमा कुमारी, प्रीति कुमारी, रजनी कुमारी को चोट आयी है.
उन्हें इलाज के लिए महगामा रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया है.रंजीता को ज्यादा चोट आयी है. बाकी स्वास्थ्यकर्मियों को आंशिक चोट आयी है. ऑटो पलटने के बाद आॅटो चालक आॅॅटो छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने आॅटो को जब्त कर लिया है. आॅटो बगैर नंबर की है.
