रंगोली बनाकर भ्रूण हत्या, दुष्कर्म का विरोध

गोड्डा : महिला कॉलेज में एनएसएस कैंप के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के को-ऑर्डिनेटर डॉ अजय कुमार शुक्ला, प्रो वीसी डाॅ शमसादउल्लाह एवं एसपी कॉलेज के यूनिट हेड प्रो कलानंद ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे. अपने संबोधन में प्रो वीसी डाॅ शमशाद ने […]

गोड्डा : महिला कॉलेज में एनएसएस कैंप के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के को-ऑर्डिनेटर डॉ अजय कुमार शुक्ला, प्रो वीसी डाॅ शमसादउल्लाह एवं एसपी कॉलेज के यूनिट हेड प्रो कलानंद ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे.
अपने संबोधन में प्रो वीसी डाॅ शमशाद ने कहा कि कैंप के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं. कहा कि कैंप का उद्देश्य डिग्री या फिर नौकरी नहीं बल्कि एक अच्छा इनसान बनाना है. उन्होंने कहा कि जीवन में शिष्टाचार आवश्यक है. ताकि किसी भी तरह की बातों को लोग बरदाश्त कर सके. आज विश्वविद्यालय में एनएसएस का काफी फैलाव हुआ है. वहीं को-ऑर्डिनेटर डाॅ अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि अपनापन का एहसास केवल कैंप के माध्यम से ही मिलता है. कहा कि छात्राएं हर मामले में समाज के लिये प्रेरणा हैं.
प्रेरणा स्रोत सतत बहती रही इस बात के लिये विशेष रूप से शिक्षाप्रद व व्यवहारिक बातों का जानना आवश्यक है. वहीं प्रो कलानंद ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीन देवियां है, शक्ति के लिये दुर्गा,धन के लिये लक्ष्मी तथा ज्ञान व शिक्षा के लिये सरस्वती है. मगर इन सब में से मां का स्थान सबसे ऊंचा है. मां एक नारी ही है.
इस कारण समाज में नारी का स्थान सर्वोपरि है. वहीं एनएसएस में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित अंकित पांडेय ने भी अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य प्रो किरण चौधरी ने अतिथियों का शुक्रियाअदा किया. यूनिट वन, टू तथा थ्री एवं फोर की हेड क्रमश: प्रो सुमन लता, सांवरा तब्बुसम, रेखा सिंह एवं नूतन झा ने भी बातों को रखा. मंच संचालन सुमनलता ने किया. शिक्षिका संजू सिंह, विभा सिंह, पूनम झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी.
बाल विवाह पर रोक के लिये फैंसी ड्रेस के माध्यम से दिया संदेश
कैडेट्स की ओर से फैंसी ड्रेस के माध्यम से बाल विवाह पर रोक लगाने का संदेश दिया गया. सदर प्रखंड के चरका कोल बड़ी कल्याणी गांव में बाल विवाह के मामले सर्वाधिक सामने आये हैं.
मामले को संदेश के रूप में लेकर बेहतर जोड़ी के लिए लड़की 18 साल एवं लड़का की उम्र 21 साल पर ही शादी कराने का संदेश दिया. शादी के जोड़े में यूनिट तीन की शबाना परवीन दूल्हे के रूप में गजाला दुल्हन के ड्रेस में सफल जोड़ी के रूप में लोगों को संदेश दिया. वहीं स्वस्थ शरीर तथा व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिये सीमा भारती सब्जी वाली बनी.
समाज में छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस से शहर के व्यस्तम स्थानों में महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति के लिए महिला दारोगा के ड्रेस में जयमंती कुमारी, भारत माता बनकर संदेश देने का काम रूबी कुमारी, व पार्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ बचाओ के थीम पर शिक्षा अधिकारी ने फैंसी ड्रेस में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >