???::?????? ???????? ?? ??????? ???? ?????? ?? ???

ओके::महगामा कस्तूरबा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना -रंगारंग कार्यक्रम आयोजित तस्वीर: 48 कार्यक्रम के दौरान बच्चियांप्रतिनिधि, महगामामहगामा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. महगामा विधायक अशोक कुमार भगत ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया. विद्यालय परिसर में ही स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन […]

ओके::महगामा कस्तूरबा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना -रंगारंग कार्यक्रम आयोजित तस्वीर: 48 कार्यक्रम के दौरान बच्चियांप्रतिनिधि, महगामामहगामा के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. महगामा विधायक अशोक कुमार भगत ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया. विद्यालय परिसर में ही स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मौजूद बच्चियों ने नाच-गान आदि की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गीत व रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति दी. वहीं विभिन्न वर्ग की बच्चियों ने सामूहिक रूप से राजस्थानी व कश्मीरी नृत्य की भी प्रस्तुति अलग अंदाज में प्रस्तुत किया. वहीं नाटक आदि की भी प्रस्तुति दी गयी. अवसर पर मौजूद विधायक श्री भगत ने बच्चियों की हौसला अाफजाइ की. कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के माध्यम से बच्चियों में प्रतिभा का बेहतर विकास होता है. बच्चियां पढ़ाई के अलावा भी विभिन्न कार्यों में दक्ष होती हैं. इस दौरान वार्डन संगीता कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >