लोक अदालत में नौ मामले निष्पादित

गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव संजय प्रताप ने दी. उन्होंने बताया कि लोक अदालत की कार्रवाई के लिए अस्थायी तौर पर तीन बेंच बनाये गये थे. कहा कि कुल नौ मामलों […]

गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव संजय प्रताप ने दी.

उन्होंने बताया कि लोक अदालत की कार्रवाई के लिए अस्थायी तौर पर तीन बेंच बनाये गये थे. कहा कि कुल नौ मामलों का निष्पादन आपसी सुलह पर किया गया है. बैंक ऑफ इंडिया की मोतिया डुमरिया शाखा द्वारा तीन मामलों में 25 हजार रुपये की वसूली की गयी. वहीं बिजली विभाग द्वारा एक मामले का निष्पादन करते हुए कंपाउंडिंग फीस के रूप में चार हजार रुपये की वसूली की गयी.

कुल मिला कर 29 हजार रुपये की वसूली की गयी. कहा कि परिवार न्यायालय से दो मामलों में सुलह हुआ तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से भी तीन मामले आपसी सुलह के आधार पर निष्पादित किये गये.

श्री प्रताप ने बताया कि बेंच नंबर एक से सीजेएम संजय प्रताप के साथ-साथ अधिवक्ता नवीन कुमार बाजपेयी व रंजु झा, बेंच नंबर दो में पीएलए सदस्य संदीप कुमार दुबे के साथ रीना डे व अजय प्रसाद साह एवं बेंच नंबर तीन में अधिवक्ता अफसर हसनैन शमशाद, सुश्री वर्षा घोष व मृगेंद्र कुमार झा बतौर अधिकारी के तौर पर मामले को देख रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >