फुटबॉल प्रतियोगिता में रजौन विजयी

बोआरीजोर : बड़ा भोड़ाय के खेल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मैच में रजौन ने बड़ा भोड़ाय टीम को एक गोल को पराजित किया. 45-45 मिनट के खेले गये मैच में सैकड़ों दर्शकों ने लुफ्त उठाया. दोनों टीमें काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया. अंत में रजौन टीम […]

बोआरीजोर : बड़ा भोड़ाय के खेल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल मैच में रजौन ने बड़ा भोड़ाय टीम को एक गोल को पराजित किया. 45-45 मिनट के खेले गये मैच में सैकड़ों दर्शकों ने लुफ्त उठाया. दोनों टीमें काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया. अंत में रजौन टीम एक गोल से बढ़त बना कर मैच को जीत लिया.

तीसरे व चौथे स्थान के लिए भी मैच खेले गये. तीसरे स्थान पर मोती पहाड़ी व चतुर्थ स्थान पर पाकुड़ की टीम रही. सफल टीमों के बीच सीजेएम अखिलेश पांडेय द्वारा प्रथम स्थान पर रही टीम रजौन को 60 हजार, द्वितीय स्थान पर रही टीम बड़ा भोड़ाय को पचास हजार देकर पुरस्कृत किया गया. तीसरे स्थान को छह हजार व चतुर्थ को चार हजार का पुरस्कार दिया गया. मौके पर मुखिया मरांगमय टुडू, आयोजन समिति अध्यक्ष अहमद अंसारी, अनवर अंसारी, दिलदार अंसारी, कुर्बान अंसारी, कलाम अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >