??????????? ?????? ???????????? ?? ?? ????/????? ?????? ????? ?? ???? ??????

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक/आदर्श पंचायत बनाने का लिया संकल्प तसवीर: 19 बैठक में नवनिर्वाचित जिला परिषद सहित मुखिया, 20 उपस्थित अन्य.प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के भतडीहा पंचायत भवन में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया अंकिता मंडल ने की. बैठक में जुटे पंचायत प्रतिनिधियों ने नये वर्ष में भतडीहा पंचायत को […]

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक/आदर्श पंचायत बनाने का लिया संकल्प तसवीर: 19 बैठक में नवनिर्वाचित जिला परिषद सहित मुखिया, 20 उपस्थित अन्य.प्रतिनिधि, गोड्डासदर प्रखंड के भतडीहा पंचायत भवन में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया अंकिता मंडल ने की. बैठक में जुटे पंचायत प्रतिनिधियों ने नये वर्ष में भतडीहा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाये जाने पर बल दिया. सदस्यों ने बताया कि इस बार पंचायत को आदर्श पंचायत बनाये जाने पर जोर दिया जायेगा. नवनिर्वाचित जिला परिषद लक्ष्मी चक्रवर्ती ने पंचायत क्षेत्र में ग्राम सभा को मजबूत बनाये जाने पर बल दिया. कहा : जब तक गांव स्तर पर ग्राम सभा को मजबूत नहीं किया जाता है तब तक समाज के अंतिम लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचेगा. वहीं फिलहाल राशन कार्ड की समस्या का निदान भी ग्राम सभा के माध्यम से निबटाये जाने पर बल दिया. कहा : फरजी कार्डधारकों को सूची से हटाने व जरूरतमंदों का नाम सूची में चढ़ाये जाने का काम सिर्फ ग्राम सभा के माध्यम से करना होगा. मौजूद वार्ड सदस्यों को इसमे विशेष कड़ी निभाये जाने को कहा. कहा : वे छोटे नहीं हैं तथा निर्वाचित वार्ड सदस्य है, जरूरी है कि उनकी भागीदारी भी पंचायत के निर्माण में बढ़नी चाहिये. तभी जाकर आदर्श पंचायत की कल्पना पूरी हो सकती है. इस दौरान जिप प्रतिनिधि बब्लू सिंह, पंसस अमित कुमार यादव, सरोज मंडल, वार्ड सदस्य मनोज कुमार मंडल, महेश प्रसाद, पुष्पा देवी, त्रिवेणी माल, महेश दास, निरंजन यादव, रेणु देवी, शोभा देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >