???::???????? ????????? ?????? ??? ????? ???????? ??????? ????

ओके::बोआरीजोर स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं तस्वीर: 119 जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र श्रीपुर बाजारप्रतिनिधि, बोआरीजोरजिले के आदिवासी बहुल प्रखंड बोआरीजोर में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं. स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. हालांकि इस केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेसी निरंजन सहित पांच डॉक्टरों का पदस्थापन किया गया है. लेकिन केवल डॉक्टरों […]

ओके::बोआरीजोर स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं तस्वीर: 119 जर्जर स्वास्थ्य उपकेंद्र श्रीपुर बाजारप्रतिनिधि, बोआरीजोरजिले के आदिवासी बहुल प्रखंड बोआरीजोर में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं. स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. हालांकि इस केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेसी निरंजन सहित पांच डॉक्टरों का पदस्थापन किया गया है. लेकिन केवल डॉक्टरों के रहने मात्र से ही स्वास्थ्य सुविधा रोगियों को बेहतर मिलेगा यह नहीं कहा जा सकता है. 15 वर्षों में बोआरीजोर सीएचसी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पायी है. इस कारण दवाइयों का रख-रखाव ठीक ढंग से नहीं हो पाता है. खास तौर पर टीकाकरण की महंगी दवाइयों पर फ्रीजर व्यवस्था नहीं मिलने से दवा खराब हो रही है.इस स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती माताओं के लिए 17 ममता वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 238 सहिया कार्यरत हैं, जो ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी व लाभ लाभार्थी को दिलाने की दिशा में प्रयास करती है. वहीं बोआरीजोर के श्रीपुर बाजार उपस्वास्थ्य केंद्र की हालत भी जर्जर है. भवन के जर्जर रहने के कारण यहां कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा इलाजरत रोगियों को हमेशा भवन के गिरने का भय बना रहता है. केंद्र में पानी, बिजली तक की व्यवस्था नहीं है. इस कारण रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.”महिला व पुरुष चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित हैं. मैं खुद से भी रोगियों का इलाज करता हूं. सुदूर व ग्रामीण क्षेत्र में एएनएम द्वारा नियमित टीकाकरण कार्य सोमवार व गुरुवार को किया जाता है.जर्जर उपस्वास्थ्य केंद्र को लेकर विभागीय स्तर पर पत्राचार किया गया है.-डॉ जेसी निरंजन, चिकित्सा प्रभारी, बोआरीजोर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >