???::?????? ??? ??? ??, 50 ???? ?? ??????? ???

ओके::खलिहान में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति राख तसवीर: 13 धू-धू कर जलता खलिहानप्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के मिश्रगंगटी में मंगलवार को खलिहान में लगी आग से धान का पुंज जलकर राख हो गया. करीब 12 बीघे की फसल जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना करीब एक बजे हुई. गांव के संजीव […]

ओके::खलिहान में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति राख तसवीर: 13 धू-धू कर जलता खलिहानप्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीप्रखंड के मिश्रगंगटी में मंगलवार को खलिहान में लगी आग से धान का पुंज जलकर राख हो गया. करीब 12 बीघे की फसल जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना करीब एक बजे हुई. गांव के संजीव झा के खलिहान में लगी आग से धान की फसल को नुकसान हुआ है. खलिहान में धान का पुंज था. हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग लगने के बाद जुटे ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया. तब तक हजारों की फसल जलकर राख हो गयी थी. पीड़ित किसान ने अंचल प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगायी है. अग्निकांड की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >