???::???? ???? ?? ???? ?? ??????????????? ?? ?????

ओके::धरना स्थल की जमीन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा-नगर पंचायत 10 रुपये का शुल्क वसूली कर समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल पर करा रही है अतिक्रमण तसवीर:16 गरम कपड़े बेचते दुकानदारप्रतिनिधि, गोड्डा कहने को तो समाहरणालय के बाहर प्रवेश द्वार से सटे दायीं ओर का स्थान धरना स्थल के नाम से चिह्नित है. लेकिन आजकल यह […]

ओके::धरना स्थल की जमीन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा-नगर पंचायत 10 रुपये का शुल्क वसूली कर समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल पर करा रही है अतिक्रमण तसवीर:16 गरम कपड़े बेचते दुकानदारप्रतिनिधि, गोड्डा कहने को तो समाहरणालय के बाहर प्रवेश द्वार से सटे दायीं ओर का स्थान धरना स्थल के नाम से चिह्नित है. लेकिन आजकल यह स्थल दुकानदारों का अड्डा बन गया है. दुकानदार यहां सालों भर कुछ न कुछ बेचते रहते हैं. आजकल इस स्थान पर गरम कपड़े बेचे जा रहे हैं. फुटकर दुकानदारों के अलावा यहां अब बड़े दुकानदारों ने भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है. समाहरणालय के मुख्य द्वार से सटे स्थल से दुकानें लग जाती हैं. जिसका विस्तार सूचना जनसंपर्क विभाग तक है. जब उक्त स्थल पर दुकान नहीं थी तो सूचना जनसंपर्क एवं जिला शिक्षा विभाग आने-जाने वालों के वाहनों का पार्किंग स्थल था. अब तक उक्त स्थल पर वाहन लगाना भी मुश्किल हो गया है. इसके बदले अब लोग समाहरणालय परिसर को वाहन पार्किंग स्थल का स्थान बना चुके हैं.10 रुपये का शुल्क देकर जमा रहे हैं कब्जादुकानदार 10 रुपये का सफाई शुल्क देकर उक्त स्थान पर कब्जा जमा रहे हैं. जिसका विरोध अब शुरू हो गया है. 10 रुपये की शुल्क की राशि नगर पंचायत के हिस्से में जाती है. नगर पंचायत फुटकर दुकानदारों से सफाई के नाम पर शुल्क वसूलती है. इसके लिए नगर पंचायत की ओर से पूर्व में ही टेंडर किया जा चुका है. ठेकेदार इस राशि की वसूली करते हैं. इसलिए दुकानदार भी 10 रुपये का शुल्क रसीद कटाकर उक्त जमीन को पैतृक स्थल समझकर अपना कब्जा जमाते हैं. इसको लेकर अब शहरवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है.——————————सफाई शुल्क के नाम पर राशि वसूल की जाती है. इसको लेकर पूर्व में ही सालभर का टेंडर करा दिया गया था. फिर भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की छूट किसी को नहीं है. शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. -राहुजी आनंदजी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >