बंें ::: महगामा में 40 बीघे की धान के पूंज में लगी आग तसवीर: 10 धान की पुंज को दिखाते पीडितप्रतिनिधि, महगामामहगामा के दिग्घी गांव के एक खलिहान में रखे धान की पूंज में आग लगने से दो लाख का धान जलकर राख हो गया. यह घटना शुक्रवार शाम की है. आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण जमा हो गये और आग को बुझाने का प्रयास किया. तब तक धान का पुंज जल कर राख हो गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. लोगों ने बताया कि 40 बीघे की फसल काटकर खलिहान में रखा था. लोगों ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों का धान खलिहान में रखा गया था. इनमें तजमुल हसन, शमसिया, मो ताजिब, मो इकरामुल हक, मो नसीम, नसीम अहमद, शमीम अहमद, मुसलिम हुसैन, मो रउफ अहमद, इनामुल अंसारी, मो मोजफिफर, मो शहबाज, मो हसको, मो फहीम, मो कलीम, मो अंसीर आदि हैं. पीड़ित परिवारों ने बताया कि धान में आग लगने के मामले में अब तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है.
???? ::: ?????? ??? 40 ???? ?? ??? ?? ???? ??? ??? ??
बंें ::: महगामा में 40 बीघे की धान के पूंज में लगी आग तसवीर: 10 धान की पुंज को दिखाते पीडितप्रतिनिधि, महगामामहगामा के दिग्घी गांव के एक खलिहान में रखे धान की पूंज में आग लगने से दो लाख का धान जलकर राख हो गया. यह घटना शुक्रवार शाम की है. आग लगने की सूचना […]
