???::?????? ?? ??????????? ?? ????? ?????

ओके::झामुमो ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला फ्लैग-गोड्डा में विपक्षी दलों ने सरकार का किया पुरजोर विरोध-जिला अध्यक्ष राजेश मंडल के नेतृत्व में सदस्यों ने कारगिल चौक पर फूंका पुतला -कहा, सरकार ठेका मजदूरों के साथ कर रही है अन्यायतसवीर-23 एवं 24 में पुतला दहन के दौरान संवाददाता, गोड्डाझामुमो के केंद्रीय निर्देश पर शनिवार की शाम […]

ओके::झामुमो ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला फ्लैग-गोड्डा में विपक्षी दलों ने सरकार का किया पुरजोर विरोध-जिला अध्यक्ष राजेश मंडल के नेतृत्व में सदस्यों ने कारगिल चौक पर फूंका पुतला -कहा, सरकार ठेका मजदूरों के साथ कर रही है अन्यायतसवीर-23 एवं 24 में पुतला दहन के दौरान संवाददाता, गोड्डाझामुमो के केंद्रीय निर्देश पर शनिवार की शाम स्थानीय कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका गया. झामुमो नेताओं ने रघुवर सरकार पर मजूदर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया है. नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष राजेश मंडल ने बताया कि राज्य सरकार मजदूर विरोधी है. सरकार की नीतियों से राज्य से मजदूरों का पलायन हो रहा है. सरकार ने ठेका मजदूरों के लिए उसके ग्रुप को लेकर जो नियम तथा शर्तों को रखा है इससे मजदूरों का अहित हो रहा है. अब तक सरकार की ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है जिससे राज्य के लोगों का फायदा हुआ हो. श्री मंडल ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कर राज्य के हितों को बाहर के काॅरपोरेटों के हाथों बेचने का काम कर रही है. सरकार के इस नीति के खिलाफ झामुमो सड़क पर उतरकर आंदोलन को तैयार है. सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद पुतला दहन झामुमो की ओर से सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बाद पुतला फूंका गया. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव बासुदेव सोरेन, नवनियुक्त जिप सदस्य सह केंद्रीय समिति सदस्य सुरेंद्र मोहन केसरी, सुलतान अहमद, रामदेव सोरेन, गिरधारी पंडित, कमरूल अंसारी, श्यामल रामदास, सुशील कुमार यादव, विनोद मुर्मू, कुरबान अंसारी, निरंजन कुमार, सुबल मंडल, विकास कुमार झा, पप्पू यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >