??? :: ??????? ?? ??????? ????? ???? ?? ??????

ओके :: घाटनीमा के ग्रामीण कोयला डस्ट से परेशान तस्वीर: 13 घाटनीमा गांव, 14 जानकारी देते ग्रामीणबोआरीजोर. नीमाकला पंचायत अंतर्गत घाटनीमा गांव प्रदूषण की चपेट में है. इसीएल के खदान से निकलने वाले डस्ट से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि घाटनीमा के ग्रामीण प्रदूषण युक्त वातावरण में जीने को विवश […]

ओके :: घाटनीमा के ग्रामीण कोयला डस्ट से परेशान तस्वीर: 13 घाटनीमा गांव, 14 जानकारी देते ग्रामीणबोआरीजोर. नीमाकला पंचायत अंतर्गत घाटनीमा गांव प्रदूषण की चपेट में है. इसीएल के खदान से निकलने वाले डस्ट से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि घाटनीमा के ग्रामीण प्रदूषण युक्त वातावरण में जीने को विवश हैं. यहां स्वास्थ्य सुविधाएं इसीएल की ओर से मुहैया नहीं करायी जा रही है. गांव के पास कोयला डंप किये जाने से घरों में कोयला डस्ट जमा रहता है. ग्रामीण शहदेव ब्रह्म, मुकेश ब्रह्म, विजय कुमार, संजय ब्रह्म, राजेश कुमार आदि ने बताया कि मुलभूत सुविधा की कमी है. साथ ही प्रदूषण से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से इसीएल के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >