???::???? ??? ??? 2547 ???????????? ?? ???? ???? ??????? ???

ओके::पहले चरण में 2547 प्रत्याशियों के लिये डाले जायेंगे वोटफ्लैग-पहले चरण के मतदान की तैयारी को लेकर डीसी ने की प्रेस वार्ता, कहा -मतदान की सारी तैयारी पूरी तसवीर: 09 जानकारी देते उपायुक्त व एसपीसंवाददाता, गोड्डा पहले चरण के मतदान को लेकर डीसी हर्ष मंगला ने शनिवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान उपायुक्त ने […]

ओके::पहले चरण में 2547 प्रत्याशियों के लिये डाले जायेंगे वोटफ्लैग-पहले चरण के मतदान की तैयारी को लेकर डीसी ने की प्रेस वार्ता, कहा -मतदान की सारी तैयारी पूरी तसवीर: 09 जानकारी देते उपायुक्त व एसपीसंवाददाता, गोड्डा पहले चरण के मतदान को लेकर डीसी हर्ष मंगला ने शनिवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान उपायुक्त ने पहले चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की जानकारी दी. बताया कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को होगा. 2547 प्रत्याशियों के लिये तीन लाख 12 हजार 398 मतदाता करेंगे मतदान डीसी श्री मंगला ने कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल 2547 अभ्यर्थियों की संख्या है. जिनके लिये वोट डाले जायेंगे. ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 1507 अभ्यर्थी, मुखिया के 524, पंचायत समिति के 461 एवं जिला परिषद के कुल 55 अभ्यर्थियों के लिये गोड्डा, पोड़ैयाहाट व सुंदरपहाड़ी के कुल तीन लाख 12 हजार 398 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुंदरपहाड़ी व पोड़ैयाहाट में बनाये गये कलस्टरउपायुक्त ने बताया कि मुख्यालय छोड़ कर सुंदरपहाड़ी व पोड़ैयाहाट चुनाव के सफल संचालन को लेकर कलस्टर का निर्माण किया गया है. ताकि निष्पक्ष रूप से मतदान कराया जा सके. बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में इसके तहत विशेष रूप से जोड़ा जायेगा. ………………………………निर्विरोध बने 339 वार्ड सदस्यवहीं डीसी श्री मंगला ने बताया कि तीनों प्रखंडों में ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया गया है. जिनकी संख्या 339 है. वहीं इसके अलावे मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद आदि उम्मीदवारों के उम्मीदवारी को लेकर भी जानकारी दे.आचार संहिता का अनुपालन नहीं करने पर होगी कठोर कार्रवाई डीसी श्री मंगला ने कहा कि यदि पंचायतों में चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है तो निश्चित रूप से प्रत्याशियों पर शिकंजा कसा जाायेगा. एसडीओ सह आचार संहिता कोषांग के वरीय प्रभारी सौरव कुमार सिन्हा आचार संहिता के अनुपालन के लिये काम कर रहे हैं. वहीं फ्लाइंग स्कावड बनाकर छापेमारी की जायेगी. नक्सली गतिविधि से निपटने की तैयारी पूरी : एसपीवहीं प्रेस काॅन्फ्रेंस में मौजूद पुलिस कप्तान संजीव कुमार ने भी बताया कि सुंदरपहाड़ी में चुनाव को लेकर नक्सली गतिविधि से निपटने की तैयारी कर ली गयी है. विशेष रूप से प्लान तैयार किया जा रहा है. शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर हर संभव कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी केडी रजक तथा डीपीआरओ विकास हेंब्रम भी इस अवसर पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >