पोड़ैयाहाट : प्रखंड के बोहरा स्टेडियम में काली पूजा के अवसर पर फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मंत्री एकादश व सरैयाहाट टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया.
इस मैच में सरैयाहाट की टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव ने विजेता टीम को 25 हजार नकद व उपविजेता टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार दिया. वहीं काली पूजा के अवसर पर बोहरा स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया.
फुटबॉल के फाइनल मैच में बलाथर टीम ने पेनाल्टी शूअ में डहुपघार टीम को पराजित कर दिया. विधायक श्री यादव ने विजेता बलाथर को 10 हजार व उपविजेता डहुपघार को आठ हजार नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया. इस दौरान अजीत कुमार महात्मा, अजय शर्मा, फंटुश झा, मनोज यादव, सीताराम राय, महेंद्र यादव सहित अशोक युवा क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे.
