सरैयाहाट में 270 ने भरा नामांकन परचा

सरैयाहाट : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरूवार को नामाकंन के अंितम दिन प्रखंड मुख्यालय परिसर में काफी भीड़ देखी गयी. यहां गुरुवार को कुल 270 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जिसमें मुखिया पद के लिए 26 एवं वार्ड सदस्य के लिए 244 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है. सरैयाहाट में अब तक मुखिया पद […]

सरैयाहाट : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरूवार को नामाकंन के अंितम दिन प्रखंड मुख्यालय परिसर में काफी भीड़ देखी गयी. यहां गुरुवार को कुल 270 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जिसमें मुखिया पद के लिए 26 एवं वार्ड सदस्य के लिए 244 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है.

सरैयाहाट में अब तक मुखिया पद के लिए कुल 119 प्रत्याशियो ने अपना पर्चा भरा है जिसमें 80 महिला एवं व 39 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं. वार्ड सदस्य के लिए 671 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है. गुरूवार को हुए नामांकन में मुखिया पद के लिए धौनी से रानी देवी, गादीझोपा से होपनमय मरांडी, कोरदाहा से सुशीला देवी, मटिहानी से रतनेश्वर टुडू, दिग्घी से छोटेलाल सोरेन, पथरा से लखन सोरेन, माथाकेशो से मुनी मरांडी, चन्दुबथान से लीलमुनी मुरमू आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >