???::??? ?? ????? ??? ??? ?? ????

ओके::अभी तक मदरसा में लगा है ताला फ्लैग-जिरली मदरसा के सचिव ग्रामीणों के साथ बैठक करने नहीं पहुंचे-मदरसा में अवैध तीन शिक्षकों की नियुक्ति का आरोप तस्वीर: 04 मदरसा में लगा ताला, 05 जानकारी देते ग्रामीणप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के कमरूल होदा मदरसा जिरली का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. ग्रामीणों ने मदरसा में तीन शिक्षकों […]

ओके::अभी तक मदरसा में लगा है ताला फ्लैग-जिरली मदरसा के सचिव ग्रामीणों के साथ बैठक करने नहीं पहुंचे-मदरसा में अवैध तीन शिक्षकों की नियुक्ति का आरोप तस्वीर: 04 मदरसा में लगा ताला, 05 जानकारी देते ग्रामीणप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के कमरूल होदा मदरसा जिरली का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. ग्रामीणों ने मदरसा में तीन शिक्षकों की अवैध नियुक्ति का आरोप लगाया है. इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है. मदरसा में शिक्षक नियुक्ति के मामले में ग्रामीणों ने कई बार सचिव के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का इंतजार किया. लेकिन सचिव बैठक करने नहीं पहुंचे. इस कारण नाराज ग्रामीणों ने मदरसा का ताला नहीं खोला है. ग्रामीणों का कहना है कि सचिव बैठक करने के लिए मदरसा आते ही नहीं है. इस कारण ताला लगा कर अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराने का काम किया जा रहा है.क्या कहते हैं ग्रामीणग्रामीण मुर्शीद अंसारी, सिद्दीक अंसारी,सिराजुद्दीन अंसारी, फारूख अंसारी, जमशेद अंसारी, शाहाबुद्दीन अंसारी, हजरत अंसारी, अरफान अंसारी ने बताया कि मदरसा में मनमाने ढंग से शिक्षक की बहाली की गयी है. बहाली में भाई-भतीजावाद का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए बगल के मसजिद में मौलवी से बच्चों को तालिम दिलाया जा रहा है. जब तक उपायुक्त मामले में कार्रवाई नहीं करते हैं. और शिक्षक नियुक्ति में पारदर्शिता बरत कर पुनर्बहाली नहीं की जाती है तब तक मदरसा का ताला नहीं खोलने दिया जायेगा. —————————-सारा आरोप बेबुनियाद है. सही ढंग से बहाली की गयी है. नियम के अनुसार शिक्षक रखे गये हैं. मनमाने ढंग से ग्रामीणों ने मदरसा में ताला लगाया है. -हफाज उद्दीन अंसारी, सचिव मदरसा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >