महगामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना

महगामा : महगामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय कार्तिक साह की मौत हो गयी. अधेड़ साइकिल से अपने गांव मोहनपुर जा रहा था. वहीं ट्रक संख्या बीआर बीजी/3263 महगामा की ओर से आ रहा था. ट्रक चालक ने साइकिल सवार को पीछे से धक्का मार दिया. […]

महगामा : महगामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय कार्तिक साह की मौत हो गयी. अधेड़ साइकिल से अपने गांव मोहनपुर जा रहा था. वहीं ट्रक संख्या बीआर बीजी/3263 महगामा की ओर से आ रहा था.
ट्रक चालक ने साइकिल सवार को पीछे से धक्का मार दिया. जिससे साइकिल सवार की मौत हो गयी. वहीं ट्रक चालक धक्का मार कर तेजी से फरार हो गया. जानकारी होने पर महगामा थाना की पुलिस ने उक्त ट्रक का पीछा कर मोहनपुर के पास से पकड़ लिया. ट्रक व ट्रक चालक को दोनों को थाना लाया गया है.
ट्रक चालक का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है. ट्रक बरहरवा से छररी लेकर गोड्डा जा रहा था. वृद्ध की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी थी. हालांकि जुटे लोगों ने आनन-फानन में वृद्ध को इलाज के लिये अस्पताल लाया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर वृद्ध को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >