-मामला शीतल मुख्य मार्ग पर बने अवैध निर्माण का-सीओ ने की कार्रवाईतसवीर: 30 बुलडोजर से अतिक्रमण हटातेप्रतिनिधि,महगामामहगामा अंचल प्रशासन की ओर से गुरुवार को प्रखंड के शीतल गांव में अतिक्रमणकारी का घर तोड़ दिया गया. सड़क बनाये जाने के दौरान आ रही दिक्कत को लेकर सड़क निर्माण करा रहे संवेदक ने सीओ को अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की गयी थी. इस पर अंचलाधिकारी उदय कुमार ने पुलिस बलों की सहायता से शीतल गांव के अतिक्र मणकारी मो जहांगीर का घर जेसीबी से गिरा दिया. अंचलाधिकारी ने बताया कि जहांगीर सरकारी जमीन पर घर बनाकर कई वर्षों से रह रहा था. अंचल के ओर से बार-बार नोटिस भी भेजा गया था जिसका अनुपालन नहीं किया गया. इस कारण कार्रवाई की गयी……………………………………..85 लाख की लागत से बनाया जा रहा है सड़कमालूम हो कि राज्य संपोषित योजना अंतर्गत 85 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाना है. सड़क निर्माण शीतल मेन रोड से मालीचक होते हुए शीतल बगीचा तक निर्माण किया जाना है. सड़क निर्माण में आ रही अड़चन के कारण सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ था. घर गिराये जाने की कार्रवाई दो से तीन घंटे तक चलता रहा. मकान गिराये जाने के दौरान स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी.
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
-मामला शीतल मुख्य मार्ग पर बने अवैध निर्माण का-सीओ ने की कार्रवाईतसवीर: 30 बुलडोजर से अतिक्रमण हटातेप्रतिनिधि,महगामामहगामा अंचल प्रशासन की ओर से गुरुवार को प्रखंड के शीतल गांव में अतिक्रमणकारी का घर तोड़ दिया गया. सड़क बनाये जाने के दौरान आ रही दिक्कत को लेकर सड़क निर्माण करा रहे संवेदक ने सीओ को अतिक्रमण हटाये […]
