पोड़ैयाहाट में शॉट सर्किट से दुकान में लगी आग

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट बाजार स्थित नीलू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बुधवार को शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कंप्यूटर तथा बोर्ड जल कर राख हो गया. अगलगी में करीब 50 हजार की क्षति बतायी जा रही है. दुकान के संचालक नीलकंठ दता […]

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट बाजार स्थित नीलू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बुधवार को शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखे कंप्यूटर तथा बोर्ड जल कर राख हो गया. अगलगी में करीब 50 हजार की क्षति बतायी जा रही है.
दुकान के संचालक नीलकंठ दता ने थाना पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे करीब अचानक शॉट सर्किट से दुकान की वायरिंग जल कर राख हो गयी. बताया गया कि नीलकंठ दता बैंक से कर्ज लेकर दुकान चला रहे थे. इस बात की सूचना मुखिया चंपा देवी को दी गयी. सूचना पर मुखिया ने दुकान का मुआयना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >