ओके::पीडि़त परिवारों को मिला मुआवजा

–एक वर्ष पहले हाथी ने उत्पात से बरबाद हुए थे पांच परिवार, विभाग ने ली सुधि प्रतिनिधि, बोआरीजोर बोआरीजोर में पिछले वर्ष गजराज के कहर से तबाह व बरबाद हुए पीडि़तों की सुधि वन विभाग ने ली है. विभाग द्वारा सोमवार को पांच पीडि़त परिजनों के बीच मुआवजा दिया गया. बोआरीजोर वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र […]

–एक वर्ष पहले हाथी ने उत्पात से बरबाद हुए थे पांच परिवार, विभाग ने ली सुधि प्रतिनिधि, बोआरीजोर बोआरीजोर में पिछले वर्ष गजराज के कहर से तबाह व बरबाद हुए पीडि़तों की सुधि वन विभाग ने ली है. विभाग द्वारा सोमवार को पांच पीडि़त परिजनों के बीच मुआवजा दिया गया. बोआरीजोर वन क्षेत्र पदाधिकारी रामचंद्र पासवान ने सभी पीडि़त परिवारों को सम्मिलित रूप से दो लाख सात हजार 500 रुपये का मुआवजा दिया. जिनमें चार पीडि़त परिवारों को 50-50 हजार व एक परिवार को साढ़े सात हजार बतौर मुआवजा दिया गया. पीडि़तों को एक साल बाद मुआवजा मिला है. पिछले वर्ष जून, जुलाई माह में हाथियों के कहर से परिवार तबाह हो गया था. परिजनों को चार माह तक बगैर घर के ही रहना पड़ा था. प्रखंड के भैंसावरन के देवेंद्र लोहार, घानाबंदी के हीरालाल पंडित, सिजुआ के इलाही जगपटिया, भैंसावरन के दिनेश साह व मिस्त्री मुर्मू के हाथ में मुआवजे की रकम सौंपी गयी. —————————————तस्वीर: 03 चेक देते रेंजर रामचंद्र पासवान व पीडि़त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >