बड़ा सिमड़ा गांव में 72 घंटे का पाला संकीर्तन का प्रारंभ

तस्वीर: 01 कथावाचक श्रवण कुमार कथा प्रस्तुत करते, 02 उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के कें दुआ पंचायत अंतर्गत बड़ा सिमड़ा गांव में 72 घंटे का पाला संकीर्तन का प्रारंभ सोमवार को हुआ. पहले दिन कथावाचक श्रवण कुमार व माला कुमारी द्वारा राजा हरिशचंद्र के जीवन के बारे में श्रद्धालुओं को बताया गया. उनके सतकर्मों व सद्गुणों […]

तस्वीर: 01 कथावाचक श्रवण कुमार कथा प्रस्तुत करते, 02 उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के कें दुआ पंचायत अंतर्गत बड़ा सिमड़ा गांव में 72 घंटे का पाला संकीर्तन का प्रारंभ सोमवार को हुआ. पहले दिन कथावाचक श्रवण कुमार व माला कुमारी द्वारा राजा हरिशचंद्र के जीवन के बारे में श्रद्धालुओं को बताया गया. उनके सतकर्मों व सद्गुणों से लोगों को अवगत कराया. साथ ही राधा-कृष्ण लीला का अमृतपान भी उपस्थित श्रोताओं कराया गया. कथावाचक श्री कुमार ने कहा कि लोगों को समय समय पर संकीर्तन में भाग लेना चाहिए. वहीं दूसरी ओर आयोजन समिति अध्यक्ष प्रमोद हेंब्रम से जानकारी देते हुए बताया कि पाला संकीर्तन में छह दलों मेंं गोड्डा के माला कुमारी, श्रवण कुमार व द्वारिका ठाकुर व बंगाल के लखी प्रिया, भारती हांसदा व मुन्ना महतो द्वारा भक्तों को कीर्तन के माध्यम से अमृतपान कराया जायेगा. मौके पर आयोजन समिति के राजकुमार हेंब्रम, धनीराम मड़ैया, हेमकांत ठाकुर संकीर्तन को सफल बनाने में डटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >