सावधान: कालाजार पसार रहा पांव
गोड्डा : जिले में कालाजार पांव पसारते जा रहा है. रोजाना कालाजार के नये रोगी मिल रहे हैं. शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग गांवों से तीन कालाजार के नये रोगी मिले हैं. जिसमें सुंदरपहाड़ी की तालामय टुडू (35 वर्ष), बोआरीजोर के बड़ा श्रीपुर गांव की पुतुल देवी (25 वर्ष) व महगामा प्रखंड क्षेत्र की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 21, 2015 11:26 AM
गोड्डा : जिले में कालाजार पांव पसारते जा रहा है. रोजाना कालाजार के नये रोगी मिल रहे हैं. शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग गांवों से तीन कालाजार के नये रोगी मिले हैं. जिसमें सुंदरपहाड़ी की तालामय टुडू (35 वर्ष), बोआरीजोर के बड़ा श्रीपुर गांव की पुतुल देवी (25 वर्ष) व महगामा प्रखंड क्षेत्र की जटामा गांव की पुनिया देवी (21 वर्ष) हैं. परिजनों द्वारा कालाजार से पीड़ित रोगी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भरती कराया गया है.
अस्पताल के चिकित्सकों की देख-रेख में सभी रोगियों का इलाज किया जा रहा है. रोगियों के परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में मरीजों को भरती तो कर लिया गया है, लेकिन कालाजार के रोगी को एमबी जॉन दवा नहीं दी जा रही है. अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं है.
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 11:39 PM
January 14, 2026 11:38 PM
January 14, 2026 11:36 PM
January 14, 2026 11:35 PM
January 14, 2026 11:33 PM
January 14, 2026 11:32 PM
January 14, 2026 11:31 PM
January 14, 2026 11:29 PM
January 14, 2026 11:27 PM
January 14, 2026 11:25 PM
