तस्वीर: 12 आग से जली दुकान, 13 बचे हुए अनाज को बोरा में बंद कर ले जाते दुकानदारप्रतिनिधि, हनवारामहागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा हाट में अगलगी की घटना में आठ दुकान जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना गुरुवार की रात करीब दो बजे की है. अगलगी की इस घटना में हनवारा हाट के दुकानदारों को लाखों की क्षति हुई है. अगलगी क ी घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है. हाट के दुकानदारों के मुताबिक हनवारा हाट के दुकानदार प्रमोद पद्दार के दुकान में आग लगी. उसके बाद आग की लपटें आस-पास के सात दुकानों को ले लिया. इस घटना में अमृत साह, दीपनारायण तांती, योगेंद्र पद्दार, मुकेश पोद्दार, इंद्रदेव पोद्दार, संजय पोद्दार, मनोज पोद्दार का दुकान जल कर राख हो गया. घटना में दीपनारायण तांती मिठाई वाले के दुकान में रखा आठ हजार नकद जल कर राख हो गया. दुकानदारों के अनुसार आग लगने की घटना में करीब तीन लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. ——————–” कर्मचारी को भेज कर अगलगी घटना की रिपोर्ट करायी जा रही है. जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.”-उदय कुमार, बीडीओ महागामा.
अगलगी की घटना में आठ दुकान जल कर राख
तस्वीर: 12 आग से जली दुकान, 13 बचे हुए अनाज को बोरा में बंद कर ले जाते दुकानदारप्रतिनिधि, हनवारामहागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा हाट में अगलगी की घटना में आठ दुकान जल कर राख हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना गुरुवार की रात करीब दो बजे की है. अगलगी की इस घटना […]
