बाबा के मजार पर आज होगी चादरपोशी

गोड्डा : शहर के रहमत नगर असनबनी के जोड़ा पोखर स्थित हजरत सैयद मखदुम हजारिया रहमतुल्ला अलैह का उर्स मुबारक गुरुवार को मनाया जायेगा. मखदुम साह हजारिया रहमतुल्ला अलैह मजार कमेटी द्वारा उर्स मुबारक के मौके पर रौशनबाग मुहल्ला स्थित सर सैयद स्कूल के पास से बुधवार को शहर में चादर निकाली गयी. इसके पूर्व […]

गोड्डा : शहर के रहमत नगर असनबनी के जोड़ा पोखर स्थित हजरत सैयद मखदुम हजारिया रहमतुल्ला अलैह का उर्स मुबारक गुरुवार को मनाया जायेगा. मखदुम साह हजारिया रहमतुल्ला अलैह मजार कमेटी द्वारा उर्स मुबारक के मौके पर रौशनबाग मुहल्ला स्थित सर सैयद स्कूल के पास से बुधवार को शहर में चादर निकाली गयी.
इसके पूर्व मौलाना नेजामउद्दीन अशरफी व हाफिज फिरदौस द्वारा न्याज-फातेहा पढ़कर चादर को अहद किया गया. फातेहा के बाद दुआ मांगा गया. मुसलमानों के बीच सिरनी बांटी गयी. मौके पर दुमका के मौलाना कारी आदि उपस्थित थे.
प्रमुख स्थानों से गुजरा चादर
शहर के प्रमुख स्थानों से चादर को घुमाया गया. इस दौरान रौशनबाग मुहल्ला, सरकंडा, नहर चौक, नेहरू चौक, कचहरी चौक, कारगिल चौक, मसजिद चौक न्यू मार्केट, चपरासी मुहल्ला, गुलजारबाग आदि स्थानों पर चादर को घुमाया गया. मौके पर मुसलमानों ने चादर को चूमा व पेशानी से लगाकर चादर में तावुन किया.
गुरुवार को होगी चादरपोशी
खीदमतगार मो उमर फारूख ने बताया कि गुरुवार को बाबा के मजार शरीफ पर हजारों मुसलमासनों द्वारा चादरपोशी की जायेगी. इसके अलावा मुसलिम भाइयों द्वारा मन्नत वाला चादरपोशी भी की जायेगी. बताया कि गुरुवार को ऐसा की नमाज के बाद जलसा प्रोग्राम का एहतेमाम किया जायेगा. जलसा में जोनपुर से पीरे तरीकत हजरत मौलाना मुस्फी रईशुल खैरी, ओडिशा से हजरत मौलाना शाहबद्दीन शकाफी, बंगाल के खड़कपुर से हजरत मौलाना आसिफ हुसैन, दुमका से हजरत मौलाना शहीदुर्रहमान मिसवाही, बोकारो से हजरत मौलाना कमरुद्दीन कमर आदि मौलना द्वारा तकरीर व नातिया कलाम पेश किया जायेगा. इस दौरान खीदमतगार सचिव मो जियाउद्दीन, प्रो कयूम अंसारी, मो उमर फारूख, मो जावेद, मो बसीर, मो महफूज, मो नईम, मो अयूब, मो मुख्तार, मो मुन्ना, मो नईम, मो बसीर, अंजर अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >