शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण

मेहरमा : बेलबड्डा थाना के अमौर पंचायत अंतर्गत नीमा कला गांव की 16 वर्षीय नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता रविवार को थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस को दिया बयान में पीड़िता ने बताया कि वह चार माह की […]

मेहरमा : बेलबड्डा थाना के अमौर पंचायत अंतर्गत नीमा कला गांव की 16 वर्षीय नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक यौन शोषण का मामला सामने आया है. पीड़िता रविवार को थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी है.

पुलिस को दिया बयान में पीड़िता ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है. इसकी जानकारी लड़के को देने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि बिहार के पीरपैंती थाना के परसन्ना निवासी अजय कुमार मंडल का अमौर जानाआना था. बहन के घर आनेजाने के क्रम में पीड़िता के साथ संपर्क हो जाने के बाद उसे शादी का झांसा देकर लगातार दो वर्षो तक शारीरिक संबंध बनाता रहा.

शादी की बात पर अजय टालता रहा तथा इंतजार करने की बात कहता रहा. इस क्रम में लड़की के गर्भवती हो जाने पर अजय से शादी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह बच्च उसका नहीं है. मामले में पुलिस द्वारा आश्वस्त कराया गया कि लड़के को बुलाया जा रहा है तथा उसकी शादी थाना में ही करायी जायेगी.

शादी से इनकार करने पर अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा. थाना प्रभारी अनिल झा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता की शादी कराने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >