दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पंझरार ग्राम में तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोपित नीरज मुनी को पथरगामा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. मालूम हो कि इस मामले में नाबालिग लड़की की मां ने पथरगामा थाने में कांड संख्या 35/ 19 […]

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पंझरार ग्राम में तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोपित नीरज मुनी को पथरगामा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया.
मालूम हो कि इस मामले में नाबालिग लड़की की मां ने पथरगामा थाने में कांड संख्या 35/ 19 दर्ज करायी थी. इधर आरोपित नीरज मुनि की पत्नी खुशबू देवी की ओर से भी थाने में आवेदन देते हुए प्रथम पक्ष के ऊपर कांड संख्या 36/ 19 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार के आरोपित नीरज मुनि की पत्नी खुशबू देवी ने कहा है कि पंझरार के अमरनाथ कुंवर, अनुज कुंवर, शिवम कुंवर, विकी कुंवर, इंद्रदेव ब्रह्म, अभिषेक ब्रह्म, सनी ईश्वर, सबरी देवी व भाटिया देवी आदि ने मारपीट कर उनके घर के दुकान में लूटपाट के बाद घर में आग लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >