नकदी समेत लाखों के सामान की चोरी

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रंगमटिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरी की घटना कमल किशोर महतो के घर हुई है.चोर खिड़की का ग्रिल काट कर घर में घुसे. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपये पर […]

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रंगमटिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरी की घटना कमल किशोर महतो के घर हुई है.चोर खिड़की का ग्रिल काट कर घर में घुसे. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपये पर हाथ साफ किया है. घर में रखे नकदी सहित जेवर व अन्य सामान की चोरी कर ली है. परिजनों ने बताया कि जिस समय चोरी की घटना हुई, घर के सभी सदस्य सोये हुए थे. चोरी की भनक भी किसी को नहीं लगी. सुबह जगने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त पाया, तब चोरी की जानकारी हुई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी.

गांव में पहले भी हो चुकी है चोरी
रंगमटिया गांव में पहले भी चोरी की घटना हुई है. चोरों ने करीब आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया है. लगातार चोरी की घटना से गांव के लोग परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि चोरों का आतंक बढ़ गया है. आये दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. मामले की जानकारी होने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश मोदी सहित अन्य पुलिस कर्मी जांच करने पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >