आपसी सुलह के आधार पर 1,99,85,057 रुपये की हुई वसूली कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा सिविल कोर्ट परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया गया. पक्षकारों ने आपसी सुलह समझौता के आधार पर 11376 मामलों का निबटारा कराया. कार्यक्रम की शुरुआत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्सक्यूटिव चेयरमेन जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. पक्षकारों के आपसी सुलह के आधार पर 1,99,85,057 रुपये की राशि का समझौता कराया. निष्पादित मामलों में बैंक रिकवरी, क्रिमिनल कंपाउंडेबल मुकदमे, विद्युत विभाग से संबंधित मामले, मोटर यान दुर्घटना दावा वाद, मेट्रीमोनियल वाद, सिविल मुकदमे, एक्साइज विभाग के मामले, सर्टिफिकेट केश से संबंधित मामले, स्थायी लोक अदालत के मुकदमे, नियोजन से संबंधित मामले, फ्रंट ऑफिस के मामले, ट्रैफिक चालान व कोटपा के मामलों में समझौता व वसूली की गयी. सभी मामलों का निष्पादन अस्थायी तौर पर बनाये गये 11 बेंच पर किया गया. मौके पर प्रभारी चेयरमैन डालसा सह डीजे प्रथम कुमार पवन, फैमिली जज अनिल कुमार पांडेय, डीजे द्वितीय निरूपम कुमार, डीजे चतुर्थ पीयूष श्रीवास्तव, सीजेएम अर्जुन साव, प्राधिकरण सचिव डाॅ प्रदीप कुमार, बार अध्यक्ष सुशील कुमार झा, महासचिव योगेश चंद्र झा आदि उपस्थित थे. मालूम हो कि लोक अदालत को लेकर बड़ी संख्या में लोगों को कोर्ट के ओर से नोटिस भेजा गया था. वहीं इस बाबत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व एलएडीसी आदि को भी कार्यक्रम की सफलता के लिए बुलाया गया था. कई वादों का निबटारा लोक अदालत के माध्यम से किया गया. कई लोगों को इससे लाभ पहुंचा साथ ही बैंक, उत्पाद विभाग को भी इसमें कई वादों को समाप्त करने में मदद मिली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
