मैं हूं गोड्डा शीर्षक पर खुश हुए पाठक

गोड्डा : प्रभात खबर की ओर से प्रकाशित मैं हूं गोड्डा का छठा अंक सोमवार को जिले के पाठकों ने हाथों-हाथ लिया. लगातार छह वर्षों से प्रभात खबर जिले के पाठकों के लिये एक संग्रहनीय पुस्तिका के रूप में उपलब्ध करा रहा है. इस वर्ष नये कलेवर के साथ प्रभात खबर पाठकों के बीच था. […]

गोड्डा : प्रभात खबर की ओर से प्रकाशित मैं हूं गोड्डा का छठा अंक सोमवार को जिले के पाठकों ने हाथों-हाथ लिया. लगातार छह वर्षों से प्रभात खबर जिले के पाठकों के लिये एक संग्रहनीय पुस्तिका के रूप में उपलब्ध करा रहा है. इस वर्ष नये कलेवर के साथ प्रभात खबर पाठकों के बीच था. पुस्तिका पाकर जिले के बुद्धिजीवि सुधि पाठकों ने खुशी का इजहार किया. खासतौर पर गोड्डा के विभिन्न सोशल मीडिया में प्रभात खबर की चर्चा होती रही.

पोड़ैयाहाट प्रखंड के समाजसेवी सह बुद्धिजीवी श्यामनंद वत्स ने अपने पोस्ट में मैं हूं गोड्डा की प्रशंसा करते हुये लिखा है कि प्रभात खबर लगातार पाठकों के लिये संग्रहनीय तथ्यों को समाचार एवं कार्यक्रम के माध्यम से रखने का काम किया है. अखबार जनजुड़ाव के मामले में प्रमुख है. लोगों के साथ सहचर बनकर काम करना प्रभात खबर की नियती है. उन्होंने अखबार को निष्पक्ष झुठी अफवाहों को दबाने वाला तर्क से अलर्ट करने वाला तथा छात्र छात्राओं के लिए कई आवश्यक जानकारियां को रखने वाला अखबार बताया है.

उन्हें प्रभात खबर टीम को साधुवाद दिया है. श्री वत्स के अलावा गोड्डा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा, मिहिर महतो, राकेश परासर, प्रणय कुमार झा, शिवम कुमार, शिवेश वर्मा, मौसम ठाकुर, गुड्डू दुबे, पुनित कुमार, सत्यजीत सिंह बॉबी के साथ- साथ साहित्यकार प्रवीण तिवारी, शिव कुमार भगत, डॉ राधेश्याम चौधरी, यूनिसेफ को-ऑर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी, खेलसंघ सचिव सुरजीत झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी, गोल्ड मेडलिस्ट पवन सिंह तथा ठाकुरगंगटी प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने भूरी भूरी प्रशंसा की है. गोड्डा शहरी क्षेत्र में सुबह से ही किताब पाने की ललक लोगों में देखी गयी. पाठक लगातार प्रभात खबर के स्टॉल में जाकर अखबार की खरीदारी करते देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >