सरभंगा गांव में विवाहिता रेखा का शव फंदे से झूलता मिला था

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया हत्या का मामला गोड्डा : महगामा थाना क्षेत्र के सरभंगा गांव की विवाहित रेखा देवी की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी महादेव यादव ने बताया कि रेखा के परिजनों के […]

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया हत्या का मामला

गोड्डा : महगामा थाना क्षेत्र के सरभंगा गांव की विवाहित रेखा देवी की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी महादेव यादव ने बताया कि रेखा के परिजनों के बयान पर कांड संख्या 26/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपित पति श्याम सुंदर दास, ससुर मुनेश्वर दास, देवर बबलू दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने सदर अस्पताल में रेखा के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. बता दें कि रविवार को रेखा का शव फंदे से झूलता पाया गया था. इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी थी.
रेखा की मां का रो-रो कर बुरा हाल
रेखा के पिता सुनील दास ने बताया कि बड़े ही अरमान के साथ रेखा की शादी श्याम सुंदर दास से करायी थी. एक बाइक के लिए बेटी के ससुराल वालों ने उसकी जान ले ली. मां गीता देवी की रो-राे कर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि रेखा ने सात माह पूर्व एक बच्ची को जन्म दिया था..
मासूम से छीनी मां की ममता
सात माह की सोनाली से मां की ममता छीन गयी. आरोपित पिता भी जेल चला गया. अस्पताल में जुटे परिजनाें ने बताया कि केवल एक बाइक दहेज में नहीं देना महंगा पड़ गया. उनकी बिटिया असमय काल के गाल में समा गयी. दूध पीती बच्ची सोनाली की परवरिश करने में काफी परेशानी होगी. रेखा देवी का माइका भेड़ा भंडारपुर गांव था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >