गोड्डा : कभी- कभी छोटी- छोटी बातों को लेकर मारपीट की नौबत तक आ जाती है. घर में खेलने व टीवी देखने के क्रम में भाइयों में खींचा तानी होती है. टीवी देखने को लेकर दो भाइयों में बात इतनी बढ़ गयी की संझला भाई ने डंडा से प्रहार कर छोटे भाई का सिर फोड़ दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव की है. शुक्रवार के दिन बढ़ौना निवासी छटू राउत के छोटा पुत्र पांचु कुमार (13) घर में टीवी देख रहा था. इस क्रम में संझला भाई राम टहल ने छोटे भाई के हाथ से टीवी का रिमोट छीन लिया. इस बात को लेकर दोनों भाइयों में नोक-झोंक शुरू हो गयी. दोनों एक दूसरे पर टीवी को लेकर ताना कसने लगे. इस क्रम में संझले भाई को गुस्सा आया और डंडा उठाकर छोटे भाई के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. नगर थाने की पुलिस घायल पांचु कुमार को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. एएसआइ बबन राय ने बताया कि भाई- भाई में आपस में मारपीट का मामला है.
टीवी देखने को लेकर दो भाइयों में मारपीट
गोड्डा : कभी- कभी छोटी- छोटी बातों को लेकर मारपीट की नौबत तक आ जाती है. घर में खेलने व टीवी देखने के क्रम में भाइयों में खींचा तानी होती है. टीवी देखने को लेकर दो भाइयों में बात इतनी बढ़ गयी की संझला भाई ने डंडा से प्रहार कर छोटे भाई का सिर फोड़ […]
