झारखंड में सेज बनाने का अडाणी पावर का प्रस्ताव नामंजूर

रांची/नयी दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय ने झारखंड में विद्युत क्षेत्र में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) बनाने के अडाणी पावर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. यह सेज 15,002 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया जाने वाला था. इसे क्षेत्र से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुकूल नहीं होने के कारण रद्द किया गया है. एक वरिष्ठ […]

रांची/नयी दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय ने झारखंड में विद्युत क्षेत्र में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) बनाने के अडाणी पावर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. यह सेज 15,002 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया जाने वाला था. इसे क्षेत्र से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुकूल नहीं होने के कारण रद्द किया गया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सेज संबंधी मामलों पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई बोर्ड ऑफ अप्रूवल ने फरवरी की अपनी बैठक में इसे रद्द करने का फैसला लिया. वाणिज्य सचिव इस बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘बोर्ड ने पाया कि प्रस्ताव 16 फरवरी, 2016 को जारी विद्युत क्षेत्र संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुकूल नहीं था. इसे राज्य सरकार सुझाव भी नहीं मिला था. चर्चा के बाद प्रस्ताव को मंजूर नहीं करने का निर्णय लिया गया.’

इस संबंध में कंपनी को भेजे गये सवाल का अभी जबाव नहीं आया है. कंपनी ने झारखंड के गोड्डा जिले में 425 हेक्टेयर में सेज बनाने के लिए मंजूरी मांगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >