महिला सहकर्मी का काटा गाल

इसीएल राजमहल परियोजना कार्यालय में कार्यरत हैं दोनों कर्मी पीड़िता के सूचना पर ललमटिया थाने में मामला दर्ज बोआरीजोर : ललमटिया के ओसीपी कार्यालय में कार्यरत परियोजना कर्मी ने अपने ही कार्यालय के महिला सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया है. घटना शुक्रवार की है. महिला कर्मी का गाल काट लिया है. इसको लेकर महिला ने […]

इसीएल राजमहल परियोजना कार्यालय में कार्यरत हैं दोनों कर्मी

पीड़िता के सूचना पर ललमटिया थाने में मामला दर्ज
बोआरीजोर : ललमटिया के ओसीपी कार्यालय में कार्यरत परियोजना कर्मी ने अपने ही कार्यालय के महिला सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया है. घटना शुक्रवार की है. महिला कर्मी का गाल काट लिया है. इसको लेकर महिला ने ललमटिया थाना में मामला दर्ज कराया है. गाल काटे जाने के बाद महिला के चेहरे पर घाव के निशान हो गये. महिला का बाद में इलाज कराया गया. महिला ने बताया कि वह पानी लेने कार्यालय से बाहर गयी थी. इसी बीच संजय वैद्य ने पकड़ कर गाल काट लिया. वह दर्द से चिल्लायी तथा हंगामा की. हंगामा होने पर संजय वैद्य कार्यालय छोड़कर फरार हो गया. मामले की सूचना ललमटिया थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस द्वारा भी मामले की छानबीन की गयी. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला भोड़ाय गांव की रहनेवाली है, जबकि आरोपी संजय वैद्य गोड्डा का रहनेवाला है. इस मामले में पुलिस ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >